Home प्रेरणात्मक खुद को किसी से कम मत समझो – Powerful story by Sandeep...

खुद को किसी से कम मत समझो – Powerful story by Sandeep Maheshwari

story by Sandeep Maheshwari

नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है आज मैं आपको संदीप माहेश्वरी द्वारा कही गयी प्रेरणात्मक कहानी खुद को किसी से कम मत समझो बताऊंगा और मुझे पूरा भरोसा है की आप इससे जरूर inspire होंगे तो चलिए इस motivational story को शुरू करते है

Story by:Sandeep Maheshwari
Type:Motivation Video by Sandeep Maheshwari
Language:Hindi
Author:Sandeep Maheshwari
Topic:खुद को किसी से कम मत समझो

खुद को किसी से कम मत समझो – Powerful story by Sandeep Maheshwari

एक छोटा सा गांव था। वहां पर एक आदमी पहाड़ पर पत्थर तोड़ने काम करता था। उसको अपनी जिंदगी से कोई गिला शिकवा नहीं था। पूरा दिन वह काम करता, मेहनत करता और जो भी उसे पैसा मिलता। अपने परिवार के ऊपर खर्च कर देता और वह चैन से सो जाता। एक दिन वह रोज की तरह अपना काम खत्म करके घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में चलते चलते उसके मन में ख्याल आया कि यह भी कोई जिंदगी, सुबह से शाम तक मैं पत्थर तोड़ने का काम करता हूं। और अंत में मुझे थोड़े से पैसे मिलते हैं। जिससे मुश्किल से मेरे परिवार का गुजारा हो पाता है।

काश कुछ ऐसा हो जाए कोई मुझे शक्ति मिल जाए कि जो मैं चाहता हूं वह सच हो जाए। वह अपने घर गया। खाना खाया लेकिन उसका ध्यान खाने की तरफ नहीं था उसके दिमाग में वही ख्याल चल रहा था। उसके बाद वह यही सोचते-सोचते सो गया। फिर नींद आने की कुछ देर बाद उसको एक सपना आया है। सपने में उसने देखा कि रोज की तरह अपना काम खत्म करके घर की तरफ लौट रहा है।

रास्ते में उसने एक बहुत बड़ा घर देखा और उसे सोचा काश यह घर मेरा होता। मै इसका मालिक होता और उसे सोचते ही सोचते वह उस घर का मालिक हो गया। उसे यह यकीन ही नहीं हो रहा था कि वह जो उसने सोचा वह हो गया है। लेकिन उसकी यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिक पाई। उसे एकदम से एक शोर सुनाई दिया उसने देखा कि एक पॉलीटिशियन जा रहा है और लोग शोर मचा रहे हैं।

तब उसे एहसास हुआ कि मैं उसके सामने कितना छोटा हूं। उसके अंदर यह ख्याल कि काश वह यह पॉलीटिशियन होता। मेरे पास भी इतनी पावर होती। जितना इसके पास है। बस उसे इतने से सोचने की देर थी वह पॉलिटिशन बन गया। उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था क्योंकि उसके आसपास लोगों का शोर था।

लेकिन उसकी यह खुशी भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। धूप बहुत तेज थी जिसकी वजह से उसे चक्कर आ गया। और उसे एहसास हुआ कि धूप सबसे पावरफुल है। सूरज सबसे पावरफुल है। वह सोचने लगा कि काश मै सूरज होता और उसे ऐसा सोचते ही वह सूरज बन गया। लेकिन उसकी यह खुशी भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई।

कुछ ही देर बाद आसमान में काले बादल छा गए और सूरज की रोशनी को रोक दिया। वह सोचने लगा काश मैं बादल बन जाऊं और वह बादल बन गया। वह आसमान में उड़ने लगा। कुछ देर बाद हवा का एक झोंका आया बादलों को उड़ा के ले गया। फिर उसके मन में ख्याल है काश मैं गया हवा बन जाऊं और वह हवा बन गया।

उसके अंदर एक अलग ही उर्जा का अनुभव हुआ। चाहे वह आराम से बहता है चाहे वह किसी को उखाड़ डालता। लेकिन तभी उसके सामने एक पहाड़ आया। वह पहाड़ को हिला नहीं पाया तब उसे एहसास हुआ पहाड़ से ज्यादा ताकतवर कोई भी नहीं है। तब उसके मन यह ख़याल आया काश वह एक पहाड़ होता।

वह पहाड़ बन गया। लेकिन उसकी खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। वह सोच रहा था काश मैं वह बन जाऊं जो उस पहाड़ को भी तोड़ सकता है लेकिन उसे दर्द होने लगा। उसको एक जानी पहचानी सी आवाज सुनाई दी और साथ ही साथ उसे लगा कि कोई उसे तोड़ रहा है लेकिन वह वो नहीं बन पा रहा था क्योंकि वो वह खुद ही था।

You are NOT less than anyone!! Powerful inspirational story by Sandeep Maheshwari

Powerful story by Sandeep Maheshwari YouTube Video

निष्कर्ष 

मुझे पूरी उम्मीद है कि इस प्रेरणात्मक कहानी खुद को किसी से कम मत समझो से आपको काफी कुछ सीखने को मिला होगा अगर आप चाहते हो कि आपको और भी ऐसी Motivational Story मिलती रहे तो आप बिलकुल सही जगह पर है इस motivational story को पढ़ने के लिए और आपका कीमती समय देने के लिए दिल से आप सभी का धन्यवाद!

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version