महामृत्युंजय मंत्र को मृत्यु को जीतने वाला महान मंत्र भी कहा जाता है| यह ऋग्वेद का एक श्लोक है। महामृत्युंजय मंत्र का सबसे सरल अर्थ है कि हम देवों के देव महादेव की पूजा करते हैं | शिवपुराण और अन्य ग्रंथो में भी इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है।
ॐ त्र्यम्बकं मंत्र के 33 अक्षर हैं जो महर्षि वशिष्ठ के अनुसार 33 कोटि (प्रकार) देवताओं के घोतक हैं। उन तैंतीस देवताओं में 8 वसु 11 रुद्र और 12 आदित्यठ 1 प्रजापति तथा 1 षटकार हैं। इन तैंतीस कोटि देवताओं की सम्पूर्ण शक्तियाँ महामृत्युंजय मंत्र से निहीत होती है।
Mahamrityunjay Mantra Details:
| स्तोत्र का नाम | महामृत्युंजय मंत्र |
| श्री राम रक्षा स्त्रोत किसने लिखा ? | मार्कंडेय ऋषि |
| संबंधित | भगवान शिव |
| भाषा | संस्कृत और हिंदी |
| सूत्र | पुराण |
इस आर्टिकल में हम आपको सबसे प्रभावशाली महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ क्या है? और इस मंत्र के जाप से होने वाले लाभ क्या हैं? इस बारे में हिंदी अर्थ सहित बताने वाले हे तो कृपा करके इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े
महामृत्युंजय मंत्र का हिन्दी अर्थ – Mahamrityunjay Mantra Meaning
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे
सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान्
मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
हिंदी में अर्थ : हम त्रिनेत्र को पूजते हैं, जो सुगंधित हैं और हमारा पोषण करते हैं। जैसे फल शाखा के बंधन से मुक्त हो जाता है वैसे ही हम भी मृत्यु और नश्वरता से मुक्त हो जाएं।
हम उस त्रिनेत्रधारी भगवान शिव की आराधना करते है जो अपनी शक्ति से इस संसार का पालन -पोषण करते है उनसे हम प्रार्थना करते है कि वे हमें इस जन्म -मृत्यु के बंधन से मुक्त कर दे और हमें मोक्ष प्रदान करें। जिस प्रकार से एक ककड़ी अपनी बेल से पक जाने के पश्चात् स्वतः की आज़ाद होकर जमीन पर गिर जाती है उसी प्रकार हमें भी इस बेल रुपी सांसारिक जीवन से जन्म -मृत्यु के सभी बन्धनों से मुक्ति प्रदान कर मोक्ष प्रदान करें ।
महामृत्युंजय मंत्र : ॐ त्र्यम्बकं यजामहे का विवरण हिंदी में
| त्रयंबकम: | त्रि-नेत्रों वाला (कर्मकारक) |
| यजामहे: | हम पूजते हैं,सम्मान करते हैं |
| सुगंधिम: | मीठी महक वाला, सुगंधित। |
| पुष्टि: | एक सुपोषित स्थिति, फलने-फूलने वाली,समृद्ध जीवन की परिपूर्णता। |
| वर्धनम: | वह जो पोषण करता है,शक्ति देता है, जो हर्षित करता है,आनन्दित करता है |
| उर्वारुकम: | ककड़ी (कर्मकारक) |
| इव: | जैसे,इस तरह। |
| बंधना: | वास्तव में समाप्ति से अधिक लंबी है। |
| मृत्युर: | मृत्यु से। |
| मुक्षिया: | हमें स्वतंत्र करें, मुक्ति दें। |
| मा: | न। |
| अमृतात: | अमरता, मोक्ष। |
ये ते सहस्रमयुतं पाशा मृत्यो मर्त्याय हन्तवे ।
तान् यज्ञस्य मायया सर्वानवयजामहे ॥
मृत्यवे स्वाहा- मृत्यवे स्वाहा ॥
हिंदी में अर्थ : हे भगवान रुद्र, आपके जो सहस्रों पाश मनुष्यों को मृत्यु के मुख में धकेलते हैं। हम अपने सत्कर्मों से उन्हें दूर करते हैं। हम परम संहारक को प्रणाम करते । प्रणाम करते हैं। 🙏
| Shiv Panchakshar Stotram | शिव पंचाक्षर स्तोत्र |
| Shiv Mahimna Stotra Lyrics | शिव महिम्न स्तोत्र |
| Shiv Tandav Stotram Lyrics | शिव तांडव स्तोत्र |
| Rudrashtakam Stotram Lyrics | शिव रूद्राष्टकम |
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे Mahamrityunjaya Mantra – Sonu Nigam | महामृत्युंजय मंत्र का हिन्दी अर्थ
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे महामृत्युंजय मंत्र
► गायक :- सोनू निगम
► प्रोग्राम :- ज़ोहेब
► बाँसुरी:- तेजस विनचुरकर।
► मिक्स एंड मास्टर्ड बाय :- विन्सेंट जोसेफ
► वीडियो बाय-हरिप्रेम फिल्म्स
►निर्देशक-नितिन समाधिया
►ए.डी-बिभांशु तिवारी
► पोस्ट प्रोडक्शन-हरिप्रेम फिल्म्स
► लाइन अप संपादित करें-अंकित चटर्जी
► ग्राफिक्स/वीएफएक्स/डीआई-अमन सिंह
► क्रोमा डीओपी-वेंकट महेश
| ॐ असतो मा सद्गमय | Om Asatoma Sadgamaya mantra |
| ॐ सह नाववतु मंत्र | Om Sahana Vavatu Mantra Meaning |
| ॐकारं बिन्दु संयुक्तं मंत्र | Omkaram Bindu samyuktam meaning |
| कराग्रे वसते लक्ष्मी मंत्र | Karagre Vasate Lakshmi Mantra |
अंतिम बात :
दोस्तों कमेंट के माध्यम से यह बताएं कि “महामृत्युंजय मंत्र हिंदी अर्थ सहित” वाला यह आर्टिकल आपको कैसा लगा | आप सभी से निवेदन हे की अगर आपको हमारी पोस्ट के माध्यम से सही जानकारी मिले तो अपने जीवन में आवशयक बदलाव जरूर करे फिर भी अगर कुछ क्षति दिखे तो हमारे लिए छोड़ दे और हमे कमेंट करके जरूर बताइए ताकि हम आवश्यक बदलाव कर सके |
हमे उम्मीद हे की भक्तों यह Mahamrityunjay Mantra वाला आर्टिक्ल पसंद आया होगा | आपका एक शेयर हमें आपके लिए नए आर्टिकल लाने के लिए प्रेरित करता है | ऐसे हे और मंत्र के बारेमे जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे धन्यवाद ! 🙏