Home धर्म संसार वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र अर्थ सहित | Vakratund Mahakay Ganesh Mantra

वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र अर्थ सहित | Vakratund Mahakay Ganesh Mantra

Vakratund Mahakay Ganesh Mantra - वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र अर्थ सहित

दोस्तों क्या आप श्री गणेश मंत्र वक्रतुण्ड महाकाय के बारेमे जानना चाहते हे ? तो आपसे अनुरोध है की कुछ समय दे कर पुरे लेख को अच्छी तरह से पढ़े ताकि आपको पूरी जानकारी मिल सके।

किसी भी प्रकार के शुभ कार्य को प्रारंभ करने के पूर्व श्री महा गणेश जी का स्मरण इस मंत्र के साथ करना चाहिए, ताकि आपके शुभकार्य निश्चित ही सिद्ध होंगे। “वक्रतुंड महाकाय” मंत्र भगवान गणेश को समर्पित सबसे प्रसिद्ध और व्यापक रूप से पढ़े जाने वाले मंत्रों में से एक है। इस मंत्र का जाप भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने और किसी मार्ग से बाधाओं को दूर करने में उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

Vakratund Mahakay Lyrics with Meaning – श्री गणेश मंत्र : वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र अर्थ सहित

ॐ श्रीगणेशाय नमः

श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥

हिंदी अर्थ: घुमावदार सूंड वाले, विशालकाय शरीर, करोड़ों सूर्यों के समान प्रकाश देने वाले श्रीमहागणेश, मेरे सभी कार्य बिना विघ्न के संपन्न हों। 

जिनका मुंह घुमावदार है। जिनका शरीर विशाल है, जो अपने भक्त जनों के पाप को हर लेते है, जो करोड़ों सूर्य के समान तेजस्वी हैं, जो ज्ञान का प्रकाश चारों ओर फैला सकते हैं, जो सभी कार्यों में होने वाले बाधाओं को दूर कर सकते है, वैसे प्रभु आप मेरे सभी कार्यों की बाधाओं को दूर करें। आप मुझ पर अपनी कृपा दृष्टि सदैव बनाए रखें।

वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र हिंदी अर्थ

वक्रटेढ़ी
तुण्डसूंडवाले
महाकायविशाल शरीरवाले
कोटिकरोड़ों
सूर्यरवि, सूरज
समप्रभके समान प्रकाश है।
निर्विघ्नंबाधारहित
कुरूकरो
मेंमुझे
देवहे भगवान
सर्वसब
कार्येषुकामों में
सर्वदाहमेशा, सदैव

भक्त अक्सर किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने से पहले वक्रतुंड महाकाय मंत्र का जाप करते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे गणेश जी का आशीर्वाद मिलता है और चुनौतियों से निपटने में मदद मिलती है।

वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र का हिंदी अर्थ:

  • वक्रतुण्ड: घुमावदार सूंड
  • महाकाय: महा काया, विशाल शरीर
  • सूर्यकोटि: सूर्य के समान
  • समप्रभ: महान प्रतिभाशाली
  • निर्विघ्नं: बिना विघ्न
  • कुरु: पूरे करें
  • मे: मेरे
  • देव: प्रभु
  • सर्वकार्येषु: सारे कार्य
  • सर्वदा: हमेशा, सदैव

Vakratund Mahakay Ganesh Mantra Meaning in English

Shree Vakratunda Mahakaya Suryakoti Samaprabha।
Nirvighnam Kuru Me Deva Sarva-Kaaryeshu Sarvada॥

Salutations to the one who has a curved trunk, and a huge body, the one who radiates the glow of millions of Suns, and to the one who removes obstacles.

Bless me before all my endeavours always and forever.

Vakratund Mahakay Mantra Meaning

  • Vakratunda Mahakaya: “Vakratunda” means “bent trunk,” and “Mahakaya” means “large-bodied.” This part of the mantra describes Lord Ganesha’s appearance as the one with a large body and a bent trunk.
  • Suryakoti Samaprabha: Suryakoti means “having the radiance of a million suns.” It emphasizes the divine and radiant nature of Lord Ganesha.
  • Nirvighnam Kuru Me Deva: “Nirvighnam” means “without obstacles,” “Kuru” means “make,” and “Me Deva” means “O God.” This part of the mantra is a request to Lord Ganesha to remove all obstacles.
  • Sarva-Kaaryeshu Sarvada: “Sarva-Kaaryeshu” means “in all tasks,” and “Sarvada” means “always.” This signifies the plea to Lord Ganesha to remove obstacles from all endeavors, always.

भवान्यष्टकस्तोत्रम् – Bhavani ashtakam Strotra

गणेश भगवान के अन्य श्लोक – Shree Ganesh Slokas

विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय
लम्बोदराय सकलाय जगद्धितायं।
नागाननाथ श्रुतियज्ञविभूषिताय
गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते॥

इसका अर्थ है – विघ्नेश्वर, वर देनेवाले, देवताओं को प्रिय, लम्बोदर, कलाओं से परि-पूर्ण, जगत् का हित करनेवाले, गज के समान मुख वाले और वेद तथा यज्ञ से विभूषित पार्वती-पुत्र को नमस्कार है ; हे गणपति देव ! आपको नमस्कार है ।

ॐ एकदंताय विद्‍महे। वक्रतुण्डाय धीमहि। तन्नो दंती प्रचोदयात।।

इसका अर्थ है – एक दंत को हम जानते हैं। वक्रतुण्ड का हम ध्यान करते हैं। वह दन्ती (श्रीगणेश) हमें प्रेरणा प्रदान करें।

भगवान शिव के पुत्र श्रीगणेश भारतीय धर्म और संस्कृति में प्रथम पूजनीय हैं। उनकी पूजा करे कोई भी मंगल कार्य ना तो किया जा सकता है और ना ही शुरू हो सकता है। 

भगवान श्रीगणेश की पूजा बुद्धि, ज्ञान, बल एवं सुख-समृद्धि देने वाली मानी जाती है। जो व्यक्ति  श्रीमहागणेश को सच्चे मन से पूजता है उसको भगवान कभी निराश नहीं करते। उसकी सभी मनोकामनाए पूरी होती हे

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे। वक्रतुंडाय धीमहि। तन्नो दंति प्रचोदयात।

इसका अर्थ है : हम एक दांत वाले भगवान गणेश से प्रार्थना करते हैं, जो सर्वव्यापी हैं। हम ज्ञान के लिए उस हाथी के आकार के भगवान का ध्यान करते हैं और प्रार्थना करते हैं। हम अपने मन को ज्ञान से रोशन करने के लिए भगवान गणेश को एक दांत झुकाते हैं।

नमामि देवं सकलार्थदं तं सुवर्णवर्णं भुजगोपवीतम्ं।
गजाननं भास्करमेकदन्तं लम्बोदरं वारिभावसनं च॥

भावार्थ मैं उन भगवान् गजानन की वन्दना करता हूं, जो समस्त कामनाओं को पूर्ण करने वाले हैं, सुवर्ण तथा सूर्य के समान देदीप्यमान कान्ति से चमक रहे हैं। वे सर्पका यज्ञोपवीत धारण करते हैं, एकदन्त हैं, लम्बोदर हैं तथा कमल के आसनपर विराजमान हैं।

द्वविमौ ग्रसते भूमिः सर्पो बिलशयानिवं।
राजानं चाविरोद्धारं ब्राह्मणं चाप्रवासिनम्॥

भावार्थ जिस प्रकार बिल में रहने वाले मेढक, चूहे आदि जीवों को सर्प खा जाता है, उसी प्रकार शत्रु का विरोध न करने वाले राजा और परदेस गमन से डरने वाले ब्राह्मण को यह समय खा जाता है।

गजाननं भूतगणादिसेवितं कपित्थजम्बूफलचारु भक्षणम्ं।
उमासुतं शोकविनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम्॥

भावार्थ जो हाथी के समान मुख वाले हैं, भूतगणादिसे सदा सेवित रहते हैं, कैथ तथा जामुन फल जिनके लिए प्रिय भोज्य है, पार्वती के पुत्र हैं तथा जो प्राणियों के शोक का विनाश करने वाले हैं, उन विघ्नेश्वर के चरणकमलों में नमस्कार करता हुं।

रक्ष रक्ष गणाध्यक्ष रक्ष त्रैलोक्यरक्षकं।
भक्तानामभयं कर्ता त्राता भव भवार्णवात्॥

भावार्थ हे गणाध्यक्ष रक्षा कीजिए, रक्षा कीजिये। हे तीनों लोकों के रक्षक! रक्षा कीजिए; आप भक्तों को अभय प्रदान करने वाले हैं, भवसागर से मेरी रक्षा कीजिये।

श्रीगणेश ध्यान

ओम सिन्दूर-वर्णं द्वि-भुजं गणेशं लम्बोदरं पद्म-दले निविष्टम्।
ब्रह्मादि-देवैः परि-सेव्यमानं सिद्धैर्युतं तं प्रणामि देवम्।।

श्रीगणेश मूल-पाठ

सृष्ट्यादौ ब्रह्मणा सम्यक् पूजित: फल-सिद्धए।
सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।

त्रिपुरस्य वधात् पूर्वं शम्भुना सम्यगर्चित:।
सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।

Sindur Varnam Lyrics In Hindi

सिंदूर वर्ण द्विभुजं गणेशं लम्बोदर पद्मदले निविष्टम
ब्रह्मादि देवै: परि सेव्यमानं सिध्दैर्युतं तं प्रणमामि देवम्.

Om Namaste Ganpate Lyrics In Hindi

ॐ नमस्ते गणपतये
त्वमेव प्रत्यक्षं तत्त्वमसि
त्वमेव केवलं कर्तासि
त्वमेव केवलं धर्तासि
त्वमेव केवलं हर्तासि
त्वमेव सर्वं खल्विदं ब्रह्मासि

FAQs For Vakratunda Mahakay Ganesh Mantra?

What is the meaning of the Vakratunda Mahakay Ganesh Mantra?

The Vakratund Mahakay Ganesh Mantra is a devotional hymn in Hinduism that is dedicated to Lord Ganesha, the elephant-headed god of wisdom, prosperity, and good fortune. The mantra translates to “Salutations to the great curved-trunked Lord Ganesha, who is the remover of obstacles and the bestower of success.

How many times should the Vakratund Mahakay Ganesh Mantra be recited?

There is no specific rule for how many times the Vakratund Mahakay Ganesh Mantra should be recited. It can be recited as many times as one wishes, but it is often recommended to recite the mantra 108 times, which is considered a sacred number in Hinduism.

How is the Vakratund Mahakay Ganesh Mantra used?

The Vakratund Mahakay Ganesh Mantra is typically used for spiritual and religious purposes.Many Hindus recite the mantra as a form of devotion and to seek blessings from Lord Ganesha.

What are the benefits of reciting the Vakratund Mahakay Ganesh Mantra?

Reciting the Vakratund Mahakay Ganesh Mantra is believed to bring blessings and good fortune, remove obstacles and bring success in one’s life, and to bring wisdom, knowledge and understanding.

गणेश मंत्र का क्या अर्थ है?

वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।
इस मंत्र का अर्थ है घुमावदार सूंड वाले, विशाल शरीर काय, करोड़ सूर्य के समान महान प्रतिभाशाली। मेरे प्रभु, हमेशा मेरे सारे कार्य बिना विघ्न के पूरे करें (करने की कृपा करें)॥ गणेश जी का ये मंत्र सबसे अधिक लोकप्रिय है।

निष्कर्ष

दोस्तों कमेंट के माध्यम से यह बताएं कि “Vakratund Mahakay Ganesh Mantra” का यह आर्टिकल आपको कैसा लगा | आप सभी से निवेदन हे की अगर आपको हमारी पोस्ट के माध्यम से सही जानकारी मिले तो अपने जीवन में आवशयक बदलाव जरूर करे फिर भी अगर कुछ क्षति दिखे तो हमारे लिए छोड़ दे और हमे कमेंट करके जरूर बताइए ताकि हम आवश्यक बदलाव कर सके | आपका एक शेयर हमें आपके लिए नए आर्टिकल लाने के लिए प्रेरित करता है |

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version