सरस्वती वंदना मंत्र – या कुन्देन्दुतुषारहारधवला | Saraswati Vandana – સરસ્વતી વંદના

Saraswati Vandana - सरस्वती वंदना मंत्र - या कुन्देन्दुतुषारहारधवला

Saraswati Vandana : का उच्चारण करने से बुद्धि और उच्च शिक्षा की हमे आसानी से प्राप्ति होती है। माँ सरस्वती को ज्ञान, विद्या तथा बुद्धिमत्ता की देवी मानी जाती है। संगीत के क्षेत्र में भी देवी सरस्वती जी को ही पूजा जाता है।

सरस्वती वंदना मंत्र – या कुन्देन्दु तुषारहारधवला” वंदना अर्थ सहित

या कुन्देन्दु तुषारहार धवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावर दण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना॥
या ब्रह्माच्युतशंकर प्रभृतिभिर्देंवै: सदा वन्दिता।
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥

हिंदी अर्थ : माँ सरस्वती देवी जो श्वेत कुन्द पुष्प, चन्द्रमा एवं हिमकणों के हार के समान गौर वर्ण वाली हैं, शुद्ध श्वेत वस्त्र धारण किये हुए हैं, जिनके हाथों में उत्तम वीणा सुशोभित है, जो श्वेत कमल पर विराजमान हैं तथा ब्रह्मा, विष्णु महेश(शंकर) जिनकी सदा वंदना करते हैं| हमारी प्रार्थना है कि वे माँ सरस्वती देवी हमारी रक्षा करें एवं हमारी बुद्धि में व्याप्त अज्ञान का पूरी तरह नाश करें।

सरस्वती मंत्र का अर्थ: Meaning of Saraswati Mantra : Ya Kundendu Tushar Har Dhavala

याजो (देवी सरस्वती)
कुन्दएक श्वेत रंग का सुंदर पुष्प
इन्दुचन्द्र
तुषारहिम, ओसकण
हारमाला
धवलाश्वेत, उज्जवल
शुभ्रसफेद
वस्त्रावृतावस्त्र धारण किये हुए
वीणाएक प्रकार का वाद्य
वरश्रेष्ठ, सुंदर
दण्डवीणा के गोल भाग पर लगा सीधा दंडवाला भाग
मंडितअलंकृत, सुशोभित
कराकर, हाथ में
श्वेतसफेद, शुभ्र
पद्मासनाकमल रूपी आसन पर विराजित
ब्रह्मासृष्टिकर्त्ता भगवान ब्रह्मा
अच्युतभगवान विष्णु
शंकरकल्याणकारी भगवान शिव
प्रभृतिभिःतेजस्वी
देवै:देवों ने
सदाहमेशा नित्य प्रति
वन्दितावंदन किया
सावह (देवी)
माम्मेरी
पातुरक्षा करें
सरस्वतीविद्या तथा बुद्धि की देवी।
भगवतीदेवी
निःशेषसमूल, सम्पूर्णतः
जाड्यजड़ता, अज्ञान
अपहादूर करने वाली

शुक्लां ब्रह्मविचारसारपरमामाद्यां जगद्व्यापिनीं
वीणापुस्तकधारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्
हस्ते स्फाटिकमालिकां च दधतीं पद्मासने संस्थितां
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्

हिंदी अर्थ : श्वेत रंग वाली ब्रह्मा के विचार के सार में लगी हुई, आदि शक्ति समस्त जगत में व्याप्त रहने वाली हाथों में वीणा और पुस्तक धारण करने वाली अभयदान को देने वाली तथा मूर्खता के अंधकार को दूर करने वाली हाथों में स्फटिक मणियों की माला धारण करने वाली श्वेत कमलासन पर विराजमान बुद्धि को देने वाली उस परम तेजस्वी मां सरस्वती के चरणों में मैं वंदना करता हूं

सरस्वतीं च तां नौमि वागधिष्ठातृदेवताम्
देवत्वं प्रतिपद्यन्ते यदनुग्रहतो जना:

हिंदी अर्थ : वाणी की देवी मां सरस्वती को मैं नमस्कार करता हूं जिनकी मात्र कृपा से मनुष्य भी देवता बन जाते हैं.

हस्ते स्फाटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्‌
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्‌

हिंदी अर्थ : Saraswati Vandana : शुक्लवर्ण वाली,संपूर्ण चराचर जगत्‌ में व्याप्त, आदिशक्ति, परब्रह्म के विषय में किए गए विचार एवं चिंतन के सार रूप परम उत्कर्ष को धारण करने वाली, सभी भयों से भयदान देने वाली, अज्ञान के अंधेरे को मिटाने वाली, हाथों में वीणा, पुस्तक और स्फटिक की माला धारण करने वाली और पद्मासन पर विराजमान्‌ बुद्धि प्रदान करने वाली, सर्वोच्च ऐश्वर्य से अलंकृत, भगवती शारदा (सरस्वती देवी) की मैं वंदना करता हूं

आशासु राशीभवदंगवल्ली
भासैव दासीकृतदुग्धसिन्धुम्
मन्दस्मितैर्निन्दितशारदेन्दुं
वन्देSरविन्दासनसुन्दरि त्वाम्

हिंदी अर्थ : जिनके शरीर की कांति समस्त दिशाओं में बिखरती है, अपनी छवि से जिसने शिव सागर को भी अपना दास बना लिया है. मंद मुस्कान से जिसने शरद ऋतु के चंद्रमा को भी फीका कर दिया है. ऐसी श्वेत कमल के आसन पर विराजमान हे सुंदरी सरस्वती मैं आप की वंदना करता हूं.

शारदा शारदाम्भोजवदना वदनाम्बुजे
सर्वदा सर्वदास्माकं सन्निधिं क्रियात्

हिंदी अर्थ : शरद ऋतु के कमल के समान मुख वाली परमेश्वरी शारदा देवी मेरे मुखमंडल मैं हमेशा हमेशा निवास करें

पातु नो निकषग्रावा मतिहेम्न: सरस्वती
प्राज्ञेतरपरिच्छेदं वचसैव करोति या

हिंदी अर्थ : वह सरस्वती जो विशाल बुद्धि रूपी सोने की कसौटी है और जो वाणी से ही बुद्धिमान और मूर्ख का अंतर प्रकट कर देती है.

સરસ્વતી વંદના અર્થ સહિત – Saraswati Vandana in Gujarati | Saraswati Vandana

યા કુન્દેન્દુ તુષાર-હાર ધવલા, યા શુભ્ર, વસ્ત્રામ્વૃતા।
યા વીણા-વર-દંડ-મંડિત કરા,યા શ્વેત પદ્માસના॥
યા બ્રહ્માચ્યુત શંકર પ્રભુતિભિમિ,દેવૈ:સદા વંદિતા।
સા માસ્ પાતુ સરસ્વતી ભગવતી, નિ:શેષ જાડ્યાપહા॥

ગુજરાતી અર્થ : ભગવતી જે સફેદ કમળ પર બિરાજમાન, ગળામાં ફુલહાર છે. સફેદ કપડા ધારણ કરેલ છે, હાથમાં વીણા શોભાયમાન છે. જેને બ્રહ્માજીની બાજુમાં સ્થાન ગ્રહણ કરેલ છે. જેમની ભગવાન વિષ્ણુ અને શંકર હંમેશા પૂજા કરે છે. જે તમામ જડતા અને અજ્ઞાનતાને દૂર કરે છે, એવા માતા સરસ્વતી રક્ષણ આપો.

સુંકલા બ્રમ્હવિચાર સાર પરમમાંઘય જગદાપીની
વીણા-પુસ્તક-ધારિણીમભયદા જાડ્યાંઘકારમ।
હસ્તે સ્ફટીકમાલિકા વિદધન્નતિ પદ્માસને સંસ્થિતામ
વંદે તાં પરમેશ્વરી ભગવતી બુદ્ધિપ્રદા શારદામ॥

ગુજરાતી અર્થ : શુક્લવર્ણી, આ જગત માં વ્યાપ્ત થયેલ આદિશક્તિ, પરબ્રમ્હ વિષયમાં ચિંતન અને મનન કરવામાં પરમ શ્રેષ્ઠ. ભયમાંથી મુક્ત કરાવનાર. અજ્ઞાની ને જ્ઞાન આપનાર. હાથમાં વીણા, પુસ્તક અને માળા ધારણ કરેલ, પદ્માસન માં બિરાજેલ. બુદ્ધિ પ્રદાન કરનાર એવા માતા શારદાને વંદન કરું છું

सरस्वती मंत्र सुनने का फायदा :

  • सरस्वती मंत्र का नियमित जप विचारों को स्पष्ट कर सकता है,
  • इच्छा शक्ति और आत्मनिर्णय की शक्ति, वैराग्य या वैराग्य की भावना में सुधार कर सकता है।
ॐ असतो मा सद्गमयOm Asatoma Sadgamaya mantra
महामृत्युंजय मंत्रMahamrityunjay Mantra with Meaning
ॐ सह नाववतु मंत्रOm Sahana Vavatu Mantra Meaning
ॐकारं बिन्दु संयुक्तं मंत्रOmkaram Bindu samyuktam meaning
कराग्रे वसते लक्ष्मी मंत्रKaragre Vasate Lakshmi Mantra

अंतिम बात :

दोस्तों कमेंट के माध्यम से यह बताएं कि “सरस्वती वंदना मंत्र – या कुन्देन्दुतुषारहारधवला मंत्र हिंदी अर्थ सहित” वाला यह आर्टिकल आपको कैसा लगा | आप सभी से निवेदन हे की अगर आपको हमारी पोस्ट के माध्यम से सही जानकारी मिले तो अपने जीवन में आवशयक बदलाव जरूर करे फिर भी अगर कुछ क्षति दिखे तो हमारे लिए छोड़ दे और हमे कमेंट करके जरूर बताइए ताकि हम आवश्यक बदलाव कर सके | 

हमे उम्मीद हे की भक्तों यह Saraswati VandanaYa Kundendu Tushar Har Dhavala वाला आर्टिक्ल पसंद आया होगा | आपका एक शेयर हमें आपके लिए नए आर्टिकल लाने के लिए प्रेरित करता है | ऐसे हे और मंत्र के बारेमे जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे धन्यवाद ! 🙏

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here