परिवर्तन ही संसार का नियम है | Krishna Status Dialogue video

Krishna Status Dialogue video

इस संसार में कुछ भी अपरिवर्तनशील नहीं है। सब कुछ नश्वर और क्षणभंगुर है। परिवर्तन ही संसार का नियम है जो परिवर्तन को और अनित्यता को समझता है, वस्तुत: वही ज्ञानी है। जीव, जगत और ब्रह्म को सही तरीके से परिभाषित करने की क्षमता भी ज्ञानी-ध्यानी, ऋषि-मुनियों में ही होती है।

भगवान श्रीकृष्ण गीता में संदेश देते हैं कि इस अनित्य जगत में देह को पाकर मनुष्य को इसे समझते हुए विषय-वासनाओं के दलदल में नहीं फंसना चाहिए।

Krishna Status Dialogue – परिवर्तन ही संसार का नियम है

परिवर्तन ही संसार का नियम है

एक ही पल में आप राजा बन सकते है 

या फ़कीर | 

पृथ्वी भी स्थिर नहीं है 

यह भी घूमती रहती है

दिन खत्म होने के बाद 

रात आती है, 

बहुत गर्मी के बाद 

एक सुखद monsson आता है| 

ये बाते 

इस कथन की 

पुष्टि करती है कि 

परिवर्तनशीलता 

संसार का नियम है 

इसलिए उन बातों और वस्तुओं के लिए 

दुखी होने की आवश्यकता नहीं है, 

जो निश्चित नहीं है| 

परिवर्तन स्वीकार करना, 

आपको हर कठिन परिस्थिति में 

खुश रहने की शक्ति देता है|

Read More Krishna Song Lyrics : श्रीकृष्ण भजन की सारी लिरिक्स आपको यहाँ मिलेगी 

Bhagwad Geeta Updesh – गीता सार

ज्ञानी ही है, जो ऋतुओं के अनुकूल यज्ञ को सफल कर लेता है। ज्ञानी ही है, जो बाधाओं में व्यवधानों में मार्ग ढूंढ़ निकालता है। मनुष्य को पीड़ा तभी होती है, जब उसके जीवन में परमात्मा नहीं होता है। प्रसन्नता और आनंद परमात्मा की उपस्थिति का आभास है। दुनिया के पीछे भागने से बढ़िया है कि हम दुनिया के मालिक परमेश्वर के पीछे भागें, उसकी शरण में स्वयं को उसके श्रीचरणों में समर्पित करें और यह भाव रखें कि यह सब कुछ जो हमें मिला है। वह उसकी कृपा के कारण संभव हो सका है।


यदि जीवन में ज्ञान उतर आए, तो छह संपदाएं स्वत: प्राप्त हो जाती हैं। शम, दम, तितिक्षा, उपरति, श्रद्धा और समाधान। शम है- सब तरह की शांति। दम का तात्पर्य इंद्रिय संयम से है। तितिक्षा है- द्वंद्व सहन करना, उपरति है- विषयों के प्रति आसक्ति न होना। श्रद्धा का मतलब है- सत्य से प्रगाढ़ प्रेम। जबकि समाधान है-समाधि, और सत्य का दर्शन।

हमारी समस्या (problem) यह है कि हम खुद को ही नहीं जानते| हम में से ज्यादातर लोगों (mostly peoples) ने खुद से कभी मिलने की कोशिश ही नहीं की| मैडिटेशन (meditation) हमें खुद से मिलाता है और जब हम खुद को जान जाते है, तो हमें पता चलता है कि (life is magical) जिंदगी जादुई है| मैडिटेशन किसी भी व्यक्ति की जिंदगी (meditation can change anybodies life) बदल सकता है|

Shree Krishna Status Dialogue – परिवर्तन ही प्रकृति का नियम है | Lord Krishna Updesh

Krishna Status Dialogue YouTube Video

निष्कर्ष

दोस्तों कमेंट के माध्यम से यह बताएं कि “परिवर्तन ही संसार का नियम है” वाला यह आर्टिकल आपको कैसा लगा | आप सभी से निवेदन हे की अगर आपको हमारी पोस्ट के माध्यम से सही जानकारी मिले तो अपने जीवन में आवशयक बदलाव जरूर करे फिर भी अगर कुछ क्षति दिखे तो हमारे लिए छोड़ दे और हमे कमेंट करके जरूर बताइए ताकि हम आवश्यक बदलाव कर सके |

आपका एक शेयर हमें आपके लिए नए आर्टिकल लाने के लिए प्रेरित करता है | ऐसे ही सर्वश्रेष्ठ प्रेरणात्मक विचार के बारेमे जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे धन्यवाद ! 🙏

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here